loader image
Tue. May 26th, 2026

DIG/SSP हरिद्वार डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक

महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड द्वारा किया गया अलंकृत

आज राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर DIG/SSP हरिद्वार डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत को पुलिस विभाग में उनकी सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से नवाजा गया।

मूल रूप से उत्तराखंड के चमोली जिले के रहने वाले डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत दिनांक 14/11/1997 को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पुलिस विभाग का हिस्सा बने।

अपने कार्य की अच्छी समझ रखने एवं विभाग को अपना सर्वश्रेष्ठ देने वाले डाॅ0 रावत को 16 सालों की बेहतर सेवा उपरांत दिनांक 31/01/2013 को आईपीएस काडर मिला, वर्तमान में जनपद हरिद्वार में SSP के पद पर रहते हुए पदोन्नति उपरांत दिनांक 14/10/2021 को पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) के पद पर सुशोभित/प्रोन्नत हुए।

मृदुभाषी व अपने कार्यों के प्रति दृढ़संकल्पित डाॅ0 रावत को पूर्व में भी राष्ट्रपति गैलेन्ट्री पुलिस पदक प्राप्त हो चुका है। आज उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर सराहनीय कार्यों के लिए “राष्ट्रपति पुलिस पदक” प्रदान किए जाने पर हरिद्वार पुलिस एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए खुशी जाहिर की गई।