loader image
Sat. Nov 7th, 2026

फर्जी पुलिस वाले के झांसे में आई महिला, गवाएं 1 लाख, 60 हजार ,महिला पर दर्ज हुआ था अपहरण का मुकदमा।

दिनांक 27/11/22

कोतवाली लक्सर में पीड़िता के विरुद्ध अपहरण के दर्ज मुकदमे का एक फर्जी पुलिस वाले ने अपने साथी के साथ मिल कर फायदा उठाते हुए महिला को जेल भेजने की धमकी का डर दिखा कर मुकदमे से महिला का नाम हटाने के लिए महिला से 1लाख, 60 हजार की मांग की गई।

और अधिक रुपयों की डिमांड पूरी ने करने पर महिला से गली गलोच करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।

जिस से परेशान होकर महिला द्वारा उक्त दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली लक्सर में मुकदमा दर्ज कराया गया।

उक्त घटना का संज्ञान पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा भी लिया था जिस पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए कड़े निर्देशों के क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 26/11/22 को अभियुक्त केहर सिहं को धर दबोचा। घटना के दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

*नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त*
केहर सिंह पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम गदरजुड्डा मंगलौर जिला हरिद्वार
*फरार अभियुक्त*
साजिद पुत्र सादिक निवासी-बढ़ेडी राजपुताना बहादराबाद हरिद्वार
*पुलिस टीम*
01. श्री यशपाल सिंह बिष्ट प्रभारी निरीक्षक लक्सर
02.व०उ०नि० अंकुर शर्मा
03. हे०का०प्रो० अहसान अली एस०ओ०जी रूडकी
04.कानि० प्रभाकर

फ़िलहाल मे