

प्रेस नोट संख्या- 1206
मीडिया सेल हरिद्वार
दिनांक – 02/3/2023
पुलिस ने आगामी होली पर्व को सकुशल संपन्न कराए जाने के सम्बन्ध SDM/CO लक्सर के नेतृत्व में आयोजित की गयी गोष्ठी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार श्री अजय सिंह के निर्देशित क्रम में आज दिनांक 02/3/23 को पथरी पुलिस द्वारा आगामी होली पर्व के दृष्टिगत फेरुपुर धनपुरा में एक गोष्टी का आयोजन किया गया।
उक्त गोष्ठी उपस्थित अधिकारियों द्वारा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, ग्रामीणों के साथ होली पर्व को लेकर विचार-विमर्श किया गया। गोष्टी में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों को होली पर्व को सकुशल संपन्न व आपसी समन्वय से मनाने की अपील की गई ।
गोष्टी में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों द्वारा होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने हेतु अपना सहयोग देने हेतु कहा गया। पुलिस/ प्रशासन द्वारा हिदायत दी गई कि होली में हुड़दंग / शांति व्यवस्था प्रभावित की तो उसके विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अवश्य की जाएगी ।
गोष्टी में उप जिलाधिकारी हरिद्वार, क्षेत्राधिकारी लक्सर , थानाध्यक्ष पथरी व चौकी प्रभारी फेरूपुर तथा थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।
