loader image
Fri. Oct 16th, 2026

देहरादून। बुधवार को राजधानी देहरादून के करनपुर स्थित जन जागरण समिति के कार्यालय में फिल्म विधा से जुड़ी विभूतियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर समिति के संस्थापक अध्यक्ष स्वप्निल सिन्हा ने देहरादून के फिल्म अभिनेता और निर्देशक धनंजय कुकरेती तथा फिल्मकार हेमेंद्र मलिक को “अद्भुत प्रतिभा सम्मान” से सम्मानित किया।

वही संस्था के उपाध्यक्ष प्रमोद बेलवाल ने कहा कि जन जागरण समिति समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को समय-समय पर सम्मानित करती रही है और आगे भी ऐसे ही प्रतिभाशाली लोगों को प्रोत्साहित किया जाता रहेगा।

साथ ही सम्मान प्राप्त करने के बाद अभिनेता और निर्देशक धनंजय कुकरेती ने समिति के प्रति गहरा आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान न केवल उनका हौसला बढ़ाता है बल्कि समाज में रचनात्मक कार्यों को और आगे ले जाने की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद किया और कहा कि “जब आपके काम को पहचान मिलती है, तो आगे और बेहतर करने की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है।”

इस अवसर सचिव विवेक श्रीवास्तव, सह-सचिव विजय शुक्ला, सदस्य अथर्व कुकरेती सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहें।

फ़िलहाल मे