



देहरादून। सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से आयोजित मिस उत्तराखंड 2026 के तहत ‘मिस पर्सनेलिटी’ सब-कॉन्टेस्ट का आयोजन मंगलवार को एवलॉन एकेडमी में किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी पर्सनेलिटी, आत्मविश्वास, संवाद शैली और मंचीय प्रस्तुति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान परख जैन को मिस पर्सनेलिटी चुना गया। वही प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 2 अक्टूबर को सेंट्रियो मॉल स्थित स्काईडेक में आयोजित किया जाएगा।
मंगलवार को एवलॉन एकेडमी में आयोजित इस सब-कॉन्टेस्ट के दौरान प्रतिभागियों की कम्युनिकेशन स्किल, आत्मविश्वास, व्यवहार, व्यक्तित्व और मंच पर सहजता को परखा गया। सवाल-जवाब और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी सोच और विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। सवालों के जवाब देने के अंदाज, संवाद शैली और आत्मविश्वास के जरिए प्रतिभागियों ने अपनी पर्सनेलिटी की खासियतें सामने रखीं। उनकी मंचीय प्रस्तुति और व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं का भी आकलन किया गया। ‘मिस पर्सनेलिटी’ सब-कॉन्टेस्ट में परख जैन ने जीत हासिल की। विजेता परख जैन को एवलॉन एकेडमी की ओर से 51 हजार रुपये की स्कॉलरशिप प्रदान की गई। इस स्कॉलरशिप के तहत उन्हें एवलॉन एकेडमी से एविएशन का कोर्स करने का अवसर मिलेगा।
इस मौके पर सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी और राजीव मित्तल ने कहा कि ‘मिस पर्सनेलिटी’ सब-कॉन्टेस्ट का उद्देश्य प्रतिभागियों को अपनी पर्सनेलिटी और प्रतिभा को अलग अंदाज में प्रस्तुत करने का अवसर देना है। उन्होंने कहा कि मिस उत्तराखंड 2026 के ग्रैंड फिनाले 2 अक्टूबर को सेंट्रियो मॉल स्थित स्काईडेक में आयोजित किया जाएगा उससे पहले आयोजित किए जा रहे विभिन्न सब-कॉन्टेस्ट के जरिए प्रतिभागियों को अपनी अलग-अलग प्रतिभाओं और खूबियों को सामने रखने का मंच मिल रहा है।
कार्यक्रम में कोऑर्डिनेटर हिमानी रावत, अनन्या भंडारी, फैशन स्टाइलिस्ट प्रियादिति सिंधी, कोरियोग्राफर आकांक्षा गुप्ता, जैज, पुष्कर सोनी, प्रोडक्शन हेड राहुल छाबड़ा एवं न्यू एरा से राज कौशिक ने विशेष सहयोग किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में रुचिका कपूर(एवलॉन एकेडमी हेड) और शुभम प्रधान (ग्रूमिंग ट्रेनर एवलॉन एकेडमी) शामिल रहे।
