loader image
Wed. Oct 7th, 2026

देहरादून, 06 अक्टूबर 2026:
आर्मी सर्विस कोर द्वारा साहस, दृढ़ता, दल भावना एवं सैन्य कौशल को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से आयोजित श्वेत जल नौका अभियान–2026 का आज देहरादून से शुभारंभ किया गया। मेजर जनरल पी. के. तिवारी, एम.जी.ए.एस.सी., मध्य कमान ने 16 सदस्यीय अभियान दल को ध्वज दिखाकर रवाना किया।

यह अभियान 07 से 11 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। अभियान दल द्वारा रुद्रप्रयाग से ऋषिकेश तक लगभग 145 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण नदी यात्रा पूरी की जाएगी। दल में 02 अधिकारी, 02 कनिष्ठ कमीशंड अधिकारी एवं 12 अन्य रैंक शामिल हैं।

आर्मी सर्विस कोर द्वारा इससे पूर्व श्वेत जल नौका अभियान वर्ष 2022 में उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में आयोजित किया गया था। इसके बाद विभिन्न इकाइयों में कार्मिकों की नियुक्तियों के कारण लगभग पाँच वर्षों तक इस प्रकार का अभियान आयोजित नहीं हो सका। इस गौरवपूर्ण परंपरा को पुनः प्रारंभ करने की पहल महानिदेशालय आपूर्ति एवं परिवहन द्वारा की गई तथा अभियान के आयोजन की जिम्मेदारी मध्य कमान को सौंपी गई।

फ़िलहाल मे