loader image
Fri. Oct 23rd, 2026

उत्तम स्वास्थ्य के लिए वितरित की गई किट में आवश्यक दवाइयों के साथ-साथ सैनिटाइजर मास्क , साबुन आदि ग्राम वासियों को वितरित करते हुए नेशलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट उत्तराखंड के संरक्षक व निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चंद्र भट्ट व औषधि निरीक्षक श्रीमती अनीता भारती ने ग्राम वासियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय बताने के साथ आवश्यकता पड़ने पर दवाइयों के उपयोग के विषय में भी जानकारी दी। उन्होंने करोना वैक्सीन लगवाने में झिझक रहे ग्रामीणों की भ्रांतियां दूर करते हुए कहा कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इससे आप अपने साथ-साथ परिवार और समाज को भी सुरक्षित रखते हैं। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगवाना ही कोरोना से बचाव का सुरक्षित उपाय है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ग्राम प्रधान मोतीराम ने ग्रामीणों से मास्क पहनने, दो गज की दूरी रखने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोरोना सेज बचाव हमारी सुरक्षा है।

इस अवसर पर नेशलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (एनयूजे उत्तराखंड)के जिलाध्यक्ष सरदार विक्रम सिंह सिद्धू, प्रदेश संगठन मंत्री सुनील शर्मा, पत्रकार सूर्या राणा, एस आई डी सुरेंद्र भंडारी , केके शर्मा, सुनील दत्त शर्मा, सतीश कश्यप, देवराज कश्यप, सिद्धांत कौशिक, आदि मौजूद थे।

फ़िलहाल मे