loader image
Sat. May 9th, 2026


दिनांक : 11-11-2022

हरिद्वार पुलिस की नशे के खिलाफ मुहिम जारी ।

थाना पथरी।

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान” के अन्तर्गत उनके मिशन को साकार करने हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा उक्त अभियान को और अधिक प्रभावशाली बनाए जाने हेतु जनपद में आगमन करते ही नशा बेचने वाले एवं उनके संरक्षकों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु कड़े शब्दों में जनपद के सभी थानाध्यक्षों को सचेत रहते हुए विभिन्न टीमों का गठन कर कार्रवाई करने को कहा गया था।

जिसके अनुक्रम में थाना पथरी पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 11-11-22 को अलग-अलग स्थानों से 30-30 लीटर कुल 60 लीटर अवैध कच्ची शराब मय भट्टी आदि उपकरणों के अंतर्गत बरामद की गयी जिनमे मुकदमा अपराध संख्या -629 धारा 60(1)/62 आबकारी अधिनियम बनाम गुरुचरण आदि तथा मुकदमा अपराध संख्या 630 धारा 60(1)/62 आबकारी अधिo बनाम दीपक आदि पंजीकृत किया गया है.फरार अभियुक्तो की तलाश की जा रही है।

नाम पता फरार अभियुक्त
1- गुरुचरण पुत्र पूरन सिंह निवासी डेरा कराल लक्सर हरिद्वार
2- कुलदीप पुत्र लखविंदर सिंह निवासी डेरा कराल लक्सर हरिद्वार
3- दीपक पुत्र पुष्पेंद्र निवासी डेरा कराल थाना लक्सर
4आकाश पुत्र तेलू राम निवासी पीतपुर थाना लक्सर हरिद्वार

बरामदगी का विवरण
1-02 प्लास्टिक के जरिकेन जिनमे 30-30 लीटर अलग अलग कुल 60 लीटर अवैध कच्ची शराब है
2- 02 अवैध भट्टीया
3- 02 सिलेंडर
4- 02 स्टील के ड्रम
5- 02 बड़े एल्युमीनियम के भगोने
6-02 बड़े एल्युमीनियम के पतीले
07-लगभग 1500 लीटर लाहन मौके पर नष्ट किया गया

पुलिस टीम का विवरण
1-SI देवेंद्र तोमर
2-HC 118 विजेंद्र
3- कॉन्स्टेबल 534 राकेश सिंह 4-कॉन्स्टेबल 498 दीपक कुमार 5-कॉन्स्टेबल 1504 सैनी