loader image
Sat. May 9th, 2026

मृतक आश्रित सेवा नियमावली के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों / वाहिनी से भर्ती आरक्षी नागरिक पुलिस तथा आरक्षी पी.ए.सी. के 11 रिक्रूट आरक्षियों (08 पुरूष तथा 03 महिलाऐं) का आर0टी0सी0 पुलिस लाईन, देहरादून में दिनांकः 05.08.2020 से बेसिक प्रशिक्षण प्रारम्भ किया गया था । उपरोक्त रिक्रूट आरक्षियों का दिनांकः 05.05.2021 को शपथ ग्रहण आयोजन हुआ ।
इन रिक्रूट आरक्षियों को कुल 09 माह का आधारभूत प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसमें अन्तः कक्ष में भारतीय दण्ड सहिंता, दण्ड प्रक्रिया संहिता, साक्ष्य अधिनियम, विविध अधिनियम, पुलिस और समाज, मानव व्यवहार तथा मनोविज्ञान एवं व्यक्तित्व विकास, अपराध शास्त्र तथा थाना अभिलेख, पुलिस संगठन–प्रशासन एवं पुलिस रेगुलेशन तथा बाह्यकक्ष में पदाति प्रशिक्षण, शस्त्र प्रशिक्षण, फील्ड क्राफ्ट, पुलिस प्रशिक्षण, पी0टी0/पी0ई0, योगा, यू0ए0सी0 तथा मोटर साइकिल का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है ।
इसके अतिरिक्त अतिथि व्याख्यानकर्ताओं द्वारा प्राथमिक चिकित्सा, आपदा प्रबन्धन,विधि–विज्ञान तथा बम–डिस्पोजल आदि विषयों पर व्याख्यान दिये गये, साथ ही इन्हें कम्प्यूटर का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है।
शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात यह रिक्रूट आरक्षी उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों तथा पी.ए.सी. वाहिनी में अपनी सेवाऐं देंगे ।
पुरस्कार विजेताओं के नाम
अन्तः विषयों में प्रथम – रिक्रूट आरक्षी पंकज कुमार
बाह्य विषयों में प्रथम – रिक्रूट आरक्षी गोविन्द भट्ट
सर्वांग सर्वोत्तम कैडिट – रिक्रूट आरक्षी हिमांशु बिष्ट
साभार देहरादून पुलिस